Weather Update- उत्तर भारत के इन राज्यों में भारी भारी बारिश की संभावना, जानिए इन राजयों के बारे में

By Jitendra Jangid- दोस्तो मानसून ने एक बार फिर करवट लेते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों में तबाही मचाई हुई हैं, जिसके चलते मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए चेतावनी जारी की हैं, आने वाले दिनों में लगातार बारिश का अनुमान जताया है। कुछ इलाकों में बारिश में कमी देखने को मिल सकती है, वहीं देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

1. उत्तर भारत

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा - अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना।

उत्तर प्रदेश - 1 और 2 सितंबर को भारी बारिश की संभावना।

जम्मू और कश्मीर - आज से बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आएगी।

पंजाब - 27 अगस्त से और फिर 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच बारिश का अनुमान।

पश्चिमी राजस्थान - 29 से 31 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना।

बहुत भारी बारिश की चेतावनी - 28-29 अगस्त और 1-2 सितंबर को उत्तराखंड।

2. पूर्वी और मध्य भारत

छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम - 27 से 30 अगस्त के बीच भारी वर्षा।

बिहार - 30 अगस्त से 1 सितंबर तक वर्षा होने की संभावना।

झारखंड - 29-30 अगस्त को वर्षा की संभावना।

अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी - छत्तीसगढ़ (27-28 अगस्त), ओडिशा (27 अगस्त)।

3. दक्षिण भारत

तटीय कर्नाटक और तेलंगाना - 27 अगस्त को अत्यधिक भारी वर्षा।

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल और माहे, तमिलनाडु - 27 से 29 अगस्त के बीच भारी वर्षा की संभावना।

आंतरिक कर्नाटक - 27-28 अगस्त को वर्षा।

रायलसीमा - 27 अगस्त को बारिश।

तटीय कर्नाटक - 27 अगस्त से 2 सितंबर तक लगातार बारिश का अनुमान।

4. पूर्वोत्तर भारत

 

अरुणाचल प्रदेश - 28 से 30 अगस्त के बीच बारिश की संभावना।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा - अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना।