IPL 2026- IPL में इन टीमों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा बार 250 रन, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 25 May, 2026
दोस्तो अगर इंडियन प्रीमियर लीग के 2-3 सीजन की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद सबसे शानदार टीम के रूप में उभर कर आई हैं, जो बड़े स्कोर बनाती हैं, 2026 के आखरी लीग मैच में भी सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बैटिंग का शानदार प्रदर्शन किया और स्कोरबोर्ड पर एक बहुत बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। आज हम आपको इन टीमों के बारे में बताएगें जिन्होनें सबसे ज्यादाबार 250 रन बनाए हैं-

SRH का धमाकेदार बैटिंग शो
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने 20 ओवरों में 255/4 का विशाल स्कोर बनाया। ईशान किशन ने 79 रनों की शानदार पारी खेली, अभिषेक शर्मा ने 56 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 51 रनों की दमदार पारी का योगदान दिया।
SRH ने एक बार फिर 250 रन का आंकड़ा पार किया
यह छठी बार था जब सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL के इतिहास में 250 रन का आंकड़ा पार किया। किसी भी दूसरी फ्रेंचाइजी ने इतनी बार यह कारनामा नहीं किया है, जिससे SRH बड़े स्कोर बनाने के मामले में undisputed लीडर बन गई है।

RCB और पंजाब अगले नंबर पर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स इस लिस्ट में अगले नंबर पर हैं; IPL के इतिहास में इन दोनों टीमों ने तीन-तीन बार 250+ का स्कोर बनाया है।
DC और KKR भी इस लिस्ट में शामिल
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी इस टूर्नामेंट में दो-दो बार 250 रन का आंकड़ा पार किया है।




