Entertainment News- 2026 की एक्शन थ्रिलर फिल्में, जिन्हें देख मन हो जाएगा खुश
- byJitendra
- 17 Jun, 2026
दोस्तो अगर आप फिल्म देखने के शौकीन हैं, तो 2026 आपके लिए बहुत ही अच्छा साल रहा हैं, 2026 के 6 महीनों में कई एक्शन थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें जासूसी ड्रामा और क्राइम कहानियों से लेकर ज़बरदस्त मिलिट्री मिशन और समुद्री लुटेरों के रोमांच तक, फिल्ममेकर्स ने बड़े पर्दे और OTT प्लेटफॉर्म, दोनों पर ही यादगार फिल्में पेश की हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में-

1. धुरंधर: द रिवेंज
19 मार्च, 2026 को रिलीज़ हुई 'धुरंधर: द रिवेंज' इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह ने एक दमदार भूमिका निभाई है।
2. द ब्लफ़
हॉलीवुड एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'द ब्लफ़' का प्रीमियर 25 फरवरी, 2026 को Amazon Prime Video पर हुआ। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस और कार्ल अर्बन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
3. वॉर मशीन

पैट्रिक ह्यूजेस के निर्देशन में बनी 'वॉर मशीन' 12 फरवरी, 2026 को रिलीज़ हुई और इसने ज़बरदस्त मिलिट्री एक्शन का अनुभव कराया।एलन रिचसन, डेनिस क्वेड और स्टीफन जेम्स अभिनीत यह फिल्म एक हाई-रिस्क स्पेशल मिशन पर केंद्रित है।
4. द रिप
'द रिप' एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर फ़िल्म है जिसमें हॉलीवुड स्टार्स मैट डेमन और बेन एफ़्लेक साथ नज़र आते हैं।एक आम मिशन के तौर पर शुरू हुई यह कहानी जल्द ही लालच, वफ़ादारी और ज़िंदा रहने की जद्दोजहद वाली तनावपूर्ण लड़ाई में बदल जाती है, जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती है।
5. द रेकिंग क्रू
2026 की सबसे रोमांचक एक्शन फ़िल्मों में से एक, 'द रेकिंग क्रू' में डेव बॉतिस्ता और जेसन मोमोआ मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म एक खास टीम के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे एक बेहद खतरनाक मिशन पूरा करने का काम सौंपा जाता है।




