आज ही बदल दें Whatsapp में ये सेटिंग, बदल जाएगा आपका एक्सपीरियंस, सब होगा मजेदार

 pc: digital trends


WhatsApp में कुछ ऐसी सेटिंग्स हैं जो यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकती हैं। इन सेटिंग्स के बारे में आपको जानकारी नहीं होगी लेकिन इस से आपको एकदम अलग एक्सपीरियंस मिलेगा।  आइए अब ऐसी ही कुछ सेटिंग्स के बारे में जानें।

चैट लॉक
WhatsApp में अपनी प्राइवेट चैट को सुरक्षित रखने के लिए चैट लॉक फ़ीचर का इस्तेमाल करें। यह फ़िंगरप्रिंट, फ़ेस ID या पासकोड से चैट को लॉक कर देता है और दूसरों को उन्हें देखने से रोकता है।

ऑटो डाउनलोड
अगर आपके फ़ोन का स्टोरेज WhatsApp से फ़ोटो और वीडियो से भर रहा है, तो ऑटो डाउनलोड बंद कर दें।

लास्ट सीन
लास्ट सीन और प्रोफ़ाइल फ़ोटो को सबके लिए ऑन रखने के बजाय, इसे सिर्फ़ अपने कॉन्टैक्ट्स तक ही सीमित रखें।

टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन
अपने WhatsApp अकाउंट को ज़्यादा सुरक्षित रखने के लिए टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन चालू करें।

डिसपियरिंग मैसेज
अगर पुराने मैसेज आपके WhatsApp स्टोरेज को भर रहे हैं तो गायब होने वाले मैसेज फ़ीचर का इस्तेमाल करें।

नोटिफ़िकेशन टोन
ज़रूरी मैसेज के लिए अलग नोटिफ़िकेशन टोन सेट करें।